मुजफ्फरपुर में दो साल का प्यार एक झटके में खत्म हो गया। मामला मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन का है। जहां जीआरपी ने एक प्रेमी जोड़ों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। दोनो सीतामढ़ी के रहने वाले है। दोनो भागकर पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। इसी दौरान दोनों पकड़े गए। पुलिस छानबीन में पता चला कि प्रेमी युवक पहले से शादी शुदा है। इसके बाद प्रेमिका के होश उड़ गए।

नाबालिग छात्रा ने उससे पूछा क्या तुम शादीशुदा हो तो युवक ने उससे कहा हां, मैं शादीशुदा हूं। जिसके बाद छात्रा ने उससे एक झटके में रिश्ता तोड़ लिया। वही, रेल पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों के परिजनों को सूचित किया गया। इधर, पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह करीब 2 वर्षो से छात्रा से प्रेम करता है। छात्रा भी उससे प्रेम करती है। लेकिन, शादी का उसको पता नही था। उसने बताया कि वह सीतामढ़ी से बाइक से निकला था। बाइक वह अपने गांव में लगाया था।

सके बाद अहले सुबह दोनो दीवार फांद कर फरार हो गए। जिसके बाद वे दोनों बस पकड़कर मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पहुंचे। यहां से दोनों पंजाब निकलते। लेकिन, इससे पहले ही पकड़े गए। इधर, मामले में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि छात्रा नाबालिक है। उसके परिजनों को बुलाया गया था। परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद दोनों को बांड पर छोड़ दिया गया।










