बिहार में पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है। उत्तर पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों तक झारखंड व ओडिशा से गुजर रही है। जिसके प्रभाव से राजधानी व इसके आसपास बादल छाए रहेंगे, जबकि प्रदेश के उत्तर पूर्व व दक्षिण भाग के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार है।

प्रदेश में इन दो दिनों में आंधी-पानी के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो-अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पटना के कुछ इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बारिश हुई। जबकि कई इलाकों में धूप की स्थिति बनी रही। आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दोपहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सामान्य बना रहा है।

इन जगहों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अररिया जिले के सिकटी में सर्वाधिक बारिश 24.6 मिमी दर्ज की गई। किशनगंज जिले के तैयबपुर में 14.6 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 12.4 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 10.6 मिमी, कटिहार के बरारी में 8.8 मिमी, पूर्णिया के डेंगराघाट में 7.4 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 7.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 7.1 मिमी, लखीसराय में 6.2 मिमी, लखीसराय के हलसी में 5.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

खगड़िया सबसे गर्म, 39 डिग्री पर पहुंचा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस के साथ खगडिय़ा का प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, गया का 36.6 डिग्री, भागलपुर का 37.2 डिग्री, पूर्णिया का 35.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर का 36.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 33.6 डिग्री, छपरा का 35.8 डिग्री, दरभंगा का 35.2 डिग्री, सुपौल का 34.6 डिग्री डेहरी का 37.8 डिग्री, मोतिहारी का 36.0 डिग्री, शेखपुरा का 37.8 डिग्री, माधोपुर का 37.8 डिग्री, जमुई का 36.5 डिग्री, बक्सर का 36.9 डिग्री, औरंगाबाद का 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों के तापमान में आंशिक गिरावट
गुरुवार को प्रदेश के बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, फारबिसगंज, पूर्णिया में तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि प्रदेश के शेष शहरों के तापमान में वृद्धि देखी गई।



























Input live Hindustan